बिचौलिए और युवती के परिवार को दिए 2 लाख रुपए। दुल्हन 4 घंटे में चली गई। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की शादी नहीं हो रही थी। उसने एक व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बिचौलिए ने कहा कि एक तोले सोने की अंगूठी और सारा खर्च देना होगा।
युवक बहकावे में आ गया और उसने बिचौलिए को एक तोले की सोने की अंगूठी व उसका सारा खर्च दिया। सोमवार रात 11 बजे मध्य प्रदेश के रीवा से दुल्हन आई और सुबह करीब 3 बजे वह उठकर वह चली गई। युवती बीए पास और युवक 10वीं पास है। युवक ने बताया कि यह बिचौलिए यूपी, मध्यप्रदेश व बिहार से कुंवारे युवाओं की शादी करवाता हैं। इसके बदले में वह एक तोला साेने की अंगूठी व खर्च लेते हैं। उन्होंने करीब एक लाख रुपए तो बिचौलिए को और एक लाख दुल्हन के परिवार वालों को दिए। सुबह करीब तीन बजे उसने देखा तो दुल्हन गायब मिली। बिचौलिए का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। पीड़ित का कहना है कि अगर शिकायत की ताे पूरे परिवार में किसी का रिश्ता नहीं होगा।
2 लाख रुपए में लाए बहू, चार घंटे बाद ही हुई फरार